रविवार, 13 अक्तूबर 2019

आई, दिवाली आई !!!

आई दिवाली फिर से आई
शुरू हो गई साफ सफाई
आई दिवाली आई !

साफ सफाई सीमित घर तक,
रस्तों पर कचरे का जमघट,
बाजारों की फीकी रौनक,
मिली नहीं है अब तक बोनस,
कैसे बने मिठाई !
आई दिवाली आई !

हुआ दिवाली महँगा सौदा,
पनप रहा ईर्ष्या का पौधा,
पहले सा ना वह अपनापन,
हुआ दिखावे का अब प्रचलन,
खत्म हुई पहुनाई !

कभी धमाके से आती थी,
खूब पटाखों में छाती थी,
मीठा मन था मीठी बोली,
अब कैसी दीवाली, होली !!!

बेबस चेहरों की मायूसी,
मजदूरों की देख उदासी,
सारी खुशियाँ आँख चुरातीं,
त्योहारों की खानापूर्ती,
करती है महँगाई !
आई दिवाली आई !




15 टिप्‍पणियां:

  1. वर्तमान परिस्थितियों में आपकी रचना सटीक बैठती है।

    अब इस बनावटी दुनिया को देख , इच्छाएँ अवश्य मर गयी हैं दी।
    पता नहीं किधर से आस्तीन के सांप निकल आए।

    जवाब देंहटाएं
  2. समसामयिक विसंगतियों पर चिन्तन करती सुन्दर रचना ।

    जवाब देंहटाएं
  3. मीना दी, वर्तमान स्थिति को देखते हुए सटीक प्रस्तूति। लेकिन हम भारतीय हैं और इन विपरीत परिस्थितियों में भी दिवाली धूमधाम से ही मनाने का जज्बा रखते हैं। चाहे तो कर्जा लेकर मनाएंगे लेकिन मनाएंगे जरूर।

    जवाब देंहटाएं
  4. महंगाई की मार सब पर भारी
    यहां तक कि हमारे त्योहार भी अछूते ना रहे।
    सुंदर।
    मेरी नई पोस्ट पर आपका स्वागत है 👉👉  लोग बोले है बुरा लगता है

    जवाब देंहटाएं
  5. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं

  6. जी नमस्ते,
    आपकी लिखी रचना हमारे सोमवारीय विशेषांक
    २१ अक्टूबर २०१९ के लिए साझा की गयी है
    पांच लिंकों का आनंद पर...
    आप भी सादर आमंत्रित हैं...धन्यवाद।,

    जवाब देंहटाएं
  7. बेहतरीन रचना।महंगाई से बेवस और लाचार लोगों के दर्द व्यक्त करती सुंदर प्रस्तुति।

    जवाब देंहटाएं
  8. बहुत सुंदर व सटीक रचना मीना जी ...। एक तरफ मँहगाई दूसरी ओर बेरोजगारी ,कैसे मने त्यौहार ....?

    जवाब देंहटाएं
  9. सामायिक परिस्थितियों का सटीक काव्यात्मक चित्ररण।
    बहुत सुंदर सृजन।

    जवाब देंहटाएं
  10. बहुत सुन्दर रचना ...
    सच में इस मंहगाई में क्या दीवाली....
    समसामयिक ...लाजवाब कृति
    वाह!!!

    जवाब देंहटाएं
  11. बहुत सुंदर, बच्चों के पाठ्यपुस्तक में ली जानी चाहिए।

    जवाब देंहटाएं
  12. अनुपम प्रस्तुति के लिए बहुत बहुत आभार

    जवाब देंहटाएं
  13. कभी धमाके से आती थी,
    खूब पटाखों में छाती थी,
    मीठा मन था मीठी बोली,
    अब कैसी दीवाली, होली !!!
    बहुत सुंदर रचना प्रिय मीना बहन ! बाल सुलभ भावों से भरी मासूम सी कविता !!! दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें औरबधाई आपको |

    जवाब देंहटाएं