बादल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बादल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 7 जुलाई 2023

मेघ मुबारक !


(चित्र मेरी मोबाइल गैलरी से, 
मेरे प्रकृतिप्रेमी बेटे अतुल का है)

धरती को सुंदर श्यामल-से मेघ मुबारक !

और किसानों को हरियाले खेत मुबारक !


अल्हड़ बचपन को कागज की नाव मुबारक !

और जवानी को बारिश का चाव मुबारक !


आसमान को इंद्रधनुष के रंग मुबारक !

झरनों को झर-झर झरने का ढंग मुबारक !


वृक्ष-लताओं को पानी का खेल मुबारक !

बहती नदिया को सागर से मेल मुबारक !


माटी को फिर नए सृजन का गीत मुबारक !

सूनी अँखियों को सपनों का मीत मुबारक !